प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- बालसन चौराहा के समाचार पत्र वितरक 61 वर्षीय महानंद यादव (रामबाबू) का रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया। चांदपुर सलोरी तेलियरगंज के रहने वाले महानंद को ब्रेन हैमरेज हो गया था। उनका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन पर शोकसंतप्त ओंकारनाथ यादव, कृष्णानंद यादव, रूपनाथ, इंद्रजीत सिंह, चंद्रजीत, जितेंद्र, सभाजीत, धर्मेंद्र, शिवाजीत, अभिषेक, प्रदीप, संदीप ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...