जौनपुर, दिसम्बर 26 -- जौनपुर, संवाददाता। समाचार पत्र विक्रेता संघ का स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गहना कोठी के अधिष्ठाता समाजसेवी विनीत सेठ ने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता अखबार को घर-घर पहुंचाकर लोगों तक सूचना पहुंचाने का काम करते हैं। कड़ाके की ठंड हो या झमाझम बारिश। किसी भी मौसम में इनकी गति रुकती नहीं है। ऐसे मेहनती समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए तो शासन प्रशासन सहित सभी समाजसेवी को हर संभव सहयोग करना चाहिए। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विशिष्ट अतिथि सभासद एवं समाजसेवी जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू ने कहा कि हम समाचार पत्र विक्रेताओं के इस कठिन काम को देखते हैं तो लगता है कि बड़ा मुश्किल काम हमारे वितरक भाई कर रहे हैं। विक्रेताओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख...