सहारनपुर, मार्च 7 -- देवबंद, संवाददाता। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित तल्हेडी बस स्टैंड के निकट सीएनजी पेट्रोल पंप के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत में समाचार पत्र विक्रेता की मौत हो गई। मृतक का शनिवार शाम गांव साखन स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।सुनील शनिवार की सुबह भी अपने गांव साखन कलां से साइकिल द्वारा तल्हेड़ी बस स्टैंड से समाचार पत्र लेकर उन्हें गांवों में बांटने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे जब वह हाईवे स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक सामने से आ रही बाइक से उसकी साइकिल की भिड़ंत हो गई। सडक़ पर गिरने से सुनील गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तल्हेड़ी चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देने के साथ ही घायल को उपचार के लिए नागल स्थित सीएचसी में भिजवाया। जहां से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.