हाजीपुर, मार्च 24 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। सोमवार की दोपहर शिक्षामंत्री ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। कॉमर्स संकाय में बिहार के टॉप फाइव में राजकीयकृत उच्च विद्यालय देसरी की मानवी कुमारी ने 94.8 फीसदी के साथ चौथा स्थान और जिले में पहला स्थान प्राप्त कर वैशाली जिले को गौरवान्वित किया है। हालांकि अन्य संकाय में कोई भी बिहार टॉप में स्थान नहीं बना सके। प्रदेश स्तर और जिलास्तर पर मिली सफलता से जिले भर में खुशी का माहौल है। मानवी कुमारी के पिता समाचार पत्र विक्रेता हैं। जिलास्तर पर छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही जिले के छात्र-छात्रा खुशी से झूम उठे। एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.