धनबाद, जनवरी 30 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया की शैक्षिक व सामाजिक परियोजना कोलफील्ड चिल्ड्रेन क्लासेज (सीसीसी) की ओर से गुरुवार को समाचार पत्र दिवस मनाया गया। संस्था के संस्थापक पिनाकी रॉय ने कहा कि भारत के पहला समाचार पत्र दी बैंगल गेजेट 29 जनवरी 1780 में प्रकाशित हुआ था। इसीलिए भारत में 29 जनवरी समाचार पत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर संस्था के छात्र छात्राओं ने झरिया के बंगाली कोठी में एक आकर्षक भित्ति चित्रकला बनाए। पिनाकी राय और संजय पंडित के देखरेख में छात्र छात्राओं अपनी कलाकारी दीवारों पर दिखाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...