बांदा, मार्च 23 -- बांदा संवाददाता। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा व निरंकारी राजपिता की उपस्थिति में रेलवे ग्राउंड, पराग डेयरी, कानपुर में निरंकारी संत समागम का आयोजन हुआ। समागम से पूर्व निरंकारी यूथ फोरम ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवाओं ने क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल आदि खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर टीम भावना, अनुशासन और सहयोग जैसे मूल्यों को आत्मसात किया। तितली के उदाहरण द्वारा माता जी ने समझाया कि जैसे तितली परिवर्तन के बाद सुंदर बनती है, वैसे ही मनुष्य को भी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उसे श्रेष्ठ बनाना चाहिए। मीडिया सहायक ओमप्रकाश कश्यप ने बताया कि जनपद से भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.