नोएडा, जून 9 -- दनकौर। बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने दनकौर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पप्पे नागर और राष्ट्रीय प्रवक्ता उम्मेद के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने एसडीओ अजय कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं के समाधान के लिए 30 जून तक का समय दिया है। इसके बाद बिजलीघर पर पंचायत आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...