गया, जनवरी 28 -- समस्या समाधान को लेकर पूर्व विधान पार्षद से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल गया जी, प्रधान संवाददाता शहरी आवास भत्ता से संबंधित समस्या को लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम से मुलाकात की। उन्होंने विशिष्ट शिक्षकों और विद्यालय अध्यापकों को गया जिले में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत में कार्यरत रहने के बाद भी शहरी आवास भत्ता न मिलने की जानकारी दी। साथ ही अपने स्तर से इसके निदान करवाने का निवेदन किया। संजीव श्याम ने तत्काल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से बात की। इस समस्या को दूर करने और आवास भत्ता भुगतान करने को कहा। बताया गया कि दिसंबर 26 के वेतन में सभी शिक्षकों को निर्धारित मापदंड के अनुसार एचआरए भुगतान कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में माध्यमिक शिक्षक संघ गया जी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमा...