पीलीभीत, जुलाई 30 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के डिस्ट्रिक्ट एकेडमिक रिसोर्स पर्सन लक्ष्मीकांत शर्मा ने अवध पब्लिक स्कूल, अवध वर्ल्ड स्कूल, सिटी मांटेसरी स्कूल में संपर्क कर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टिकाऊ पान के लिए विज्ञान और नवाचार 2026 का मुख्य विषय है। ऊर्जा, जल, भोजन कृषि और स्वास्थ्य, टिकाऊ पान के लिए भारतीय ज्ञान प्राणियों का उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन आदि उप विषयों में बांटा गया है। 10 से 17 वर्ष आयु के बीच के बच्चे जो नियमित स्कूल जाते हैं। स्कूल प्रणाली से बाहर हैं। स्कूल छोड़ दिया है। सभी के लिए यह कार्यक्रम है। अपने आसपास की समस्याओं को जाने - समझे एवं विज्ञान के साथ समस्याओं को हल करने की दिशा में सीखने समझने का प्रयास करें। इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम में श्रेष्ठ आइडि...