बोकारो, अप्रैल 20 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुरुबंदा स्थित आवास पर रविवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आमजन से मुलाकात की। इस दौरान अनेक लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। साथ ही, परियोजना विस्तार के कारण रजरप्पा मंदिर क्षेत्र से दुकानों के हटाए जाने से प्रभावित सैकड़ों दुकानदारों की आजीविका पर उत्पन्न संकट को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात कर उन्हें उचित स्थान पर पुनर्वासित करने तथा उनके रोजी-रोटी के स्थायी समाधान की मांग रखी। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जन समस्याओं के निवारण हेतु राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकार...