बहराइच, फरवरी 26 -- विशेश्वरगंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरा मोहम्मदपुर शिवराज पुरवा निवासी बेचन लाल के घर के पास हैंडपंप लगा है। हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुए रिबोर कराने की मांग की थी। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव बिना स्थायी समाधान किए हैंडपंप ठीक होने की गलत रिपोर्ट लगा दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। जानकारी के बिना रिपोर्ट में उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कार्य से संतुष्ट दिखाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.