पटना, मार्च 28 -- बिहटा नगर परिषद के वार्ड-23 स्थित राघोपुर दोमुहानी के पास बिहटा-कनपा मुख्य मार्ग पर करीब एक माह से नाले का गंदा पानी बह रहा है। वहीं, पानी जमा होने के कारण मुख्य मार्ग पर गड्ढे हो गये हैं। वहीं, सड़क पर नाले के गंदे पानी से आ रही दुर्गंध से आम लोगों को जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों को कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि द्वारा पानी निकासी का निराकरण नहीं किया गया है। लोगों ने नप प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि सिर्फ आम बजट में विकास के नाम पर करोड़ो रुपए खर्च किया गया। लेकिन आम जनता को मूलभूत सुविधा नदारद है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी गुरु शरण ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है। जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा। तत्काल सेक्शन पाइप लगाकर पानी निकासी कराया जाएगा।...