बलिया, अप्रैल 9 -- बलिया। नलकूपों पर लगने वाले उपकरणों की गुण्वत्ता की जांच और स्टार्टर आदि की व्यवस्था समेत 11 सूत्रीय माग को लेकर टयूबवेल टेक्नीशियन इम्पलाइज एसोसिएशन ने गुरुवार को नलकूप खंड (द्वितीय) के कार्यालय पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि 17 ब्लाकों में तैनात कुल 12 टयूबवेल टेक्नीशियनों ने जिले के 677 टयूबवेलों की मरम्मत से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी अधिकारी इस दिशा में पहल नहीं कर सके। उन्होंने यात्रा भत्ता, नलकूपों पर अर्थिंग व्यवस्था, नलकूप मिस्त्री का तबादला रोकने, राजकीय नलकूपों पर मजदूरों के द्वारा कराये गये कार्यो का भुगतान, पंप सेट की लोरिंग का कार्य पहले की तरह कराने आदि की मांग किया। इस मौके पर कर्मचार संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, देवेंद नाथ मिश्र, रमेश सिंह,...