बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच की ओर से ज्वलंत शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्व में दर्जनों बार पत्र व वार्ता के बाद भी निराकरण नहीं हो रहा है। जिला स्तर पर व्याप्त रोष एवं शिक्षकों के हितों कों सर्वोपरि रखते हुए महासंघ की ओर से 19 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि में बोर्ड परीक्षा/अधिकांश शिक्षकों के गतिमान प्रशिक्षण को देखते हुए सोमवार को 19 फरवरी को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के चयन वेतनमान का ऑनलाइन आदेश जारी होने के बाद भी अब तक हस्ताक्षरित आदेश कॉपी नहीं उपलब्ध करवाई गई है। 2 महीने होने वाले हैं अब तक चयन वेतनमान का लाभ वेतन में जुड़कर नहीं मिला है। उच्च न्या...