रुद्रपुर, जुलाई 9 -- खटीमा। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित जोशी ने गुरुवार को हल्द्वानी में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल से मुलाकात की। उन्होंने महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की मांग की। उन्होंने समस्याओं का ज्ञापन भी दिया। कहा कि एनसीसी की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं बेहतर शौचालयों की उपलब्धता हो। पुस्तकालय में बैठने की समुचित व्यवस्था एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण किया जाए। उन्होंने मांगों को जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...