मैनपुरी, मई 26 -- संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक अनमोल शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। 8 सूत्रीय ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में बेरोजगारी तथा महंगाई जैसी समस्याओं से निपटने के लिए रिक्त पदों पर बहाली की जाए। स्वरोजगार हेतु ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की जाए। बेरोजगारों को तीन हजार रुपये मासिक भत्ता मिले। पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाएं। पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं पर कठोर कानून बनाया जाए। लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिए जाए। ट्रेन का किराया कम किया जाए। अनमोल ने बताया कि उक्त मांगों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि बेरोजगारी व महंगाई की समस्या से आम जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर चंद्रकांत मिश्रा, अंशु यादव, अनूप पाल, चंचल राजपूत, राजेश सिंह, ...