कौशाम्बी, फरवरी 17 -- समस्याओं को लेकर भाकियू के बैनर तले किसानों ने एक बार फिर प्रशासनिक तंत्र के खिलाफ आवाज बुलंद की है। जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम की अगुवाई में दर्जनों किसान मंझनपुर तहसील पहुंचे और नायब तहसीलदार मोबिन अहमद को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि पूर्व में मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे की उपस्थिति में सात सूत्री ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही समाधान की स्थिति स्पष्ट की गई। सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का नियमित आयोजन कराने की मांग किया। जल जीवन मिशन अंतर्गत कायमपुर, खोराव नगियामई व कूरामुरीदन गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था ठीक करने तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की गई। नगर पालिका मंझनपुर के वार्ड 13 अटल बिहारी वाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.