समस्याओं से डीसी को कराया गया अवगत
लोहरदगा, जून 12 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिला के कुड़ू प्रखंड के भ्रमण के दौरान जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी और आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव ने उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान डीसी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि फार्म के सामने दुकानों का निर्माण कराने, कुड़ू स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़े एक्स-रे मशीन को चालू कराने, खराब एंबुलेंस की मरम्मत कराने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग उठाई। इसके अलावा 12 वर्षों से पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के स्थानांतरण और इंदिरा गांधी चौक से डुडूवा पुल तक सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कराने की भी मांग की गई।लाल गुड्डू नाथ शाहदेव ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.