फतेहपुर, जून 1 -- बिंदकी। क्षेत्र वासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने महरहा रोड स्थित रोडवेज बसस्टाप परिसर में पंचायत कर आवाज बुलंद की। किसानों का कहना था कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया जाता तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिना परमिट नगर से कानपुर के मध्य डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा है। जिसको तत्काल बंद करवाया जाए, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक बसो का बंद पड़ा संचालन शुरू कराया जाए। वर्तमान में धान की बेड़ लगाने का समय है इसके बावजूद खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही जिसे उपलब्ध कराया जाए। मवेशियों में खुरपका तथा मुंहपका, गलाघोटू का टीका लगवाया जाए। कहा कि भवराजपुर ग्राम सभा में बिजली आपूर्ति के लिए एक साथ रखे दो ट्रांसफार्मरों को अलग-अलग किया जाए। हाल ही ...