गिरडीह, जनवरी 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की एक बैठक बुधवार को बनियाडीह स्थित यूनियन कार्यालय में एरिया सचिव तेजलाल मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लोकल सेल के मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। मजदूरों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं पर आवाज बुलंद की गई। झाकोमयू के एरिया सचिव तेजलाल ने कहा कि गिरिडीह कोलियरी प्रबंधन लोकल सेल मजदूरों की समस्याओं के समाधान करने पर आनाकानी कर रहा है। मजदूरों को कबरीबाद में पानी तक की सुविधा नहीं मिल रही है। पिछले साल पानी की समस्या से स्थानीय प्रबंधन को अवगत कराया गया था, पर अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। लोकल सेल मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो झाकोमयू आंदोलन करने को बाध्य होगा। जोनल सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों की समस्...