प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- कुंडा, संवाददाता। डिजिटल उपकरणों का संतुलित और सार्थक प्रयोग करें। जेनरेशन जेड और जेनरेशन अल्फा की समस्याओं को समझने के लिए उनके साथ मित्रतापूर्ण, संवेदनशील व्यवहार करना जरूरी है। यह बातें एमएमपीजी कॉलेज कालाकांकर में प्रॉब्लम सॉल्विंग माइंडसेट पर आयोजित राजा दिनेश सिंह स्मृति व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय सक्सेना ने कही। इससे पूर्व उन्होंने प्राचार्य डॉ. शिवम श्रीवास्तव के साथ मां सरस्वती और राजा दिनेश सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों को समस्या समाधान की सकारात्मक दृष्टि विकसित करने को प्रेरित किया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा यदि आपको एक अच्छी किताब और एक अच्छा शिक्षक मिल जाए तो आपका जीवन बदल सकता है। ...