देवरिया, मार्च 30 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने रविवार मूल्यांकन केन्द्रों का भ्रमण किया। उन्होंने केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य कर रहे परीक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में पांच केन्द्रों पर हो रहा है। जिसमें दो केन्द्रों पर हाईस्कूल एवं तीन केन्द्रों पर इण्टरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा हैं। रविवार को मूल्यांकन केन्द्रों का शिक्षक विधायक ने भ्रमण किया। वे सबसे पहले एस एस बी एल इण्टर कालेज में पहुंचे, जहां उन्होने परीक्षकों से मुलाकात की। इसके बाद वे राजकीय इण्टर कालेज, बी आर डी इण्टर कालेज देवरिया में शिक्षकों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और...