समस्याओं को लेकर सौंपा विधायक को ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर नगर की प्रमुख समस्या से अवगत कराया। व्यापार मंडल में नगर के बाईपास रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। नगर व्यापार मंडल ने विधायक रोमी साहनी को बताया कि पुराने बस अड्डा क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण स्थानीय व्यापारियों, यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दूर-दराज गांवों तथा नेपाल से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को स्वच्छता संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। व्यापार मंडल ने मांग की कि पुराने बस स्टैंड के पास खाली पड़ी भूमि पर शीघ्र सार्वजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.