बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 स्थित पांडव रोड के निवासियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें नरमा मस्जिद के बाहर बने कूड़ा स्टैंड को हटाने और शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह कूड़ा स्टैंड स्थानीय लोगों, नमाजियों और स्कूली बच्चों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। बताया कि कूड़े के कारण लगातार दुर्गंध और गंदगी फैली रहती है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने रमज़ान के पवित्र महीने का हवाला देते हुए साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कूड़ा स्टैंड को तत्काल हटाने और पूरे नगर में, खासकर मस्जिदों के आसपास, विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.