गुमला, जून 18 -- बसिया। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार होता ने गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो से मुलाकात कर बसिया अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कोयल नदी के दोनों छोर पर रिफ्लेक्टर, रैम्बल स्ट्रिप और तीखे मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की। साथ ही सड़क किनारे सूखे पेड़ों को हटाने, भूमि मामलों के शीघ्र निष्पादन, पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की मांग रखी। पोकला रेलवे स्टेशन पर जम्मू तवी व एलेप्पी एक्सप्रेस के ठहराव और किसानों के लिए डीजल उपलब्धता की भी मांग की गई। डीसी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...