मथुरा, दिसम्बर 21 -- नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक सरस्वती कुंड स्थित गार्डन में हुई। इसमें व्यापारियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया। सर्वसम्मति से व्यापारी समस्याओं के लिए नगर निगम पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने क्वालिटी तिराहे से होलीगेट तक मंदगति से बिना मानक हो रहे सड़क निर्माण, बाजार खुलते समय नालियों की सफाई कराने, सफाई व अन्य कार्यों के नाम पर उगाही, विद्युत विभाग के खुले पड़े बॉक्स, मुख्य मार्गों पर ट्रांसफार्मर व बॉक्स से मार्ग अवरुद्ध होने पर कड़ा रोष जताया। वहीं संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बाजार व परिसर में इकाईयों के गठन का निर्णय लिया। भरतपुर गेट कार्यालय पर नियमित पदाधिकारियों द्वारा समस्या समाधान के प्रयास का निर्णय लिया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने एवं संचाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.