पीलीभीत, मार्च 13 -- पूरनपुर। व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर बैठक की। इस दौरान कार्मिशियल गैस सिलेंडर और ओवरब्रिज आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद विधायक से सिलेंडरों की आपूति और ओवरब्रिज की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्मशियल सिलेंडर की समस्या अहम मुदद रही। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से कार्य प्रभावित होना बताया। इसके अलावा ट्रेनों के संचालन की समस्या और माधोटांडा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी की गई। बैठक में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि जिला पूर्ति अधिकारी से कार्मिशयल सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए कहा गया है। ओ...