बुलंदशहर, फरवरी 16 -- बिजलीघर ककोड़ पर सोमवार को भाकियू कृषक कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर धरना दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर बिजलीघर पर धरना दिया गया। जिसमें नलकूपों पर मीटर लगाने समेत अन्य समस्याएं हैं। धरने में जिलाध्यक्ष अनिल भाटी, सतीश कुमार,छोंकर सिंह, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...