बलरामपुर, जनवरी 9 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) संगठन ने शुक्रवार को ब्लॉक श्रीदत्तगंज परिसर में धरना-प्रदर्शन कर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार पांडेय को सौंपा। संगठन ने जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इसकी अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में ब्लॉक परिसर में कड़ाके की ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था न होने पर गंभीर आपत्ति जताई गई। संगठन का कहना था कि यहां दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं, ऐसे में ठंड से बचाव की व्यवस्था न होना लापरवाही है और किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में कुत्ता काटने पर लगाए जाने वाले एंटी-रेबीज इंजेक्शन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.