सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- तुलसियापुर। ब्लॉक संसाधन केन्द्र परसा, बढ़नीद्ध अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मंगलवार को बीईओ अरुण कुमार को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष सुग्रिम, आशुतोष मिश्, पवन कुमार, अशोक कुमार आदि ने बीईओ को ज्ञापन देते हुए कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्देश के तहत शिक्षामित्रों का हर महीने की 23 तारीख तक मानदेय बिल जिला कार्यालय को जमा करना रहता है, लेकिन बीआरसी स्तर से मानदेय बिल समय से जिला कार्यालय न पहुंचने के कारण मानदेय प्राय: देर से भुगतान हो पाता है। बीआरसी से समय से मानदेय बिल जिला कार्यालय को पहुंचाने की मांग शिक्षामित्रों ने किया। बीईओ ने आश्वासन दिया कि समय से मानदेय बिल जिला कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। मानदेय भुगतान में समस्या नहीं होगी।

हिंदी हिन...