रायबरेली, दिसम्बर 29 -- रायबरेली। शहर के वार्ड 20 न्यू राना नगर में खराब सड़कें, स्ट्रीट लाइट, नाली सफाई आदि की समस्याओं को लेकर लोगों ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। बताया गया कि पहले भी ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया है। इस मौके पर पुष्पेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रचना त्रिवेदी, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कमलाकांत त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...