बागपत, अप्रैल 12 -- बड़ौत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की रविवार को बड़ौत में बैठक हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्था एवं लंबे समय से चले आ रहे कार्यों के लंबित होने की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई। पदोन्नति, चयन वेतनमान, एरियर, पेंशन पत्रावली, जीपीएफ पत्रावली तथा 60 वर्षीय विकल्प पत्र जैसे महत्वपूर्ण मामलों में अत्यधिक विलंब के कारण शिक्षकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जिला मंत्री दीपक कुमार नैन ने कहा कि कार्यालय में कार्यों के निष्पादन में अत्यधिक शिथिलता एवं 'बॉटलनेक' की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके चलते शिक्षकों के आवश्यक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया जाता, तो संगठन द्वारा जल्द ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विशाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.