गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पूर्वी जोन अध्यक्ष रामअधाहरे जोसेफ ने कहा कि प्रदेश के सभी किसान कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन से दो-दो हाथ करने के लिए कमर कस लें। प्रदेश के अन्नदाताओं की लड़ाई किसान कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष करें। रामअधारे जोसेफ, सोमवार को सिंघाड़िया स्थित लॉन के सभागार में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। इसके पूर्व किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में गोरखपुर-बस्ती मंडल के किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जोसेफ ने कहा कि किसान कांग्रेस के कार्यकर्त...