मेरठ, जनवरी 6 -- सरधना। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की सरधना कार्यकारिणी की बैठक नगर में आयोजित हुई। इसमें किसान-मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए जल्द तहसील में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। सभा में क्षेत्र के किसान एवं मजदूरों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन साथियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याएं रखीं, जिनमें सरधना क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम, अतिक्रमण तथा आमजन को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया गया। जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि किसान-मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और जल्द ही सरधना तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.