समस्याओं को लेकर डीएम से मिले जिलाध्यक्ष
जौनपुर, मई 22 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान। विभिन्न कर्मचारी समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में जिले भर के ग्राम सचिव, ग्राम विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम से मिलकर कर्मचारियों ने 11 अप्रैल को आयोजित कर्मचारी चौपाल दिवस में उठाई गई समस्याओं के अब तक समाधान न होने पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन तथ्यहीन कारणों से रोक दिया गया है। इसके अलावा मुफ्तीगंज के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) के निलंबन की संस्तुति तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का वेतन रोके जाने जैसे मामलों को भी कर्मचारियों ने गंभीर बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- शिकायतों के खराब निस्तारण पर डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.