प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत की समस्याओ और चल रहे विवादों के समाधान कराने को लेकर चेयरमैन और सभासद मंगलवार को जनपद मुख्यालय पर डीएम से मिले। डीएम से समस्याएं सुनने के साथ ही निराकरण का भरोसा दिया और सुचारु रुप से नगर पंचायत का काम करने का आदेश दिया। डीएम से मिलकर लौटने के बाद चेयरमैन नगर कार्यालय में बैठक किया। मानिकपुर नगर पंचायत में ईओ और चेयरमैन प्रतिनिधि के बीच महीनों से तनातनी चल रही है। अप्रैल में ईओ का ट्रांसफर हो गया तो कुंडा ईओ अजय कुमार को मानिकपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। मई में ईओ अतुल रघुवंशी न्यायालय से स्थगन आदेश लेकर पहुंचे तो फिर कार्यालय में जम गए। इस बीच नगर के कर्मियों का दो महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर सोमवार को नगर कार्यालय में विवाद हो गया। उसी मामले को लेकर मंगलवार को ...