बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर। गन्ना किसान संस्थान रज्जनपुर सभागार में चार अप्रैल को सुबह 11 बजे से बैठक होगी। इसमें गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा होगी। सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर के विशेष सचिव अविनाश सिंह ने बताया कि बैठक की तैयारी की जा रही है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में होने वाले नए निर्माण, समिति परिसर के कैंपस की इंटरलॉकिंग, नए दुकान, इटियाथोक में नए गोदाम, दुकान, बॉउंड्रीवॉल निर्माण, कलेना गोदाम, धानेपुर में गोदाम और इकौना में गोदाम व नए दुकानों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव पास कराए जाएंगे। समिति के नए भवन को किराये पर देने के लिए बैठक में विचार किया जाएगा। महाविद्यालय व चिकित्सालय निर्माण के लिए जमीन की खरीद व भवन निर्माण पर भी चर्चा होगी। नए गन्ना भवन में फर्नीचर खरीदने के लिए प्रस्ताव पास कराया जाएग...