गंगापार, मार्च 7 -- शनिवार को किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रयाग ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार को सौंपा है। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों से जुड़े कई मुद्दे अनदेखे किए जा रहे हैं, जिन पर जल्द ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। ज्ञापन में बेजुबान गोवंश पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने और दूध निकालने के बाद उन्हें छोड़ देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में गोशाला की व्यवस्था करने, यमुनापार क्षेत्र में पहाड़ी जमीन के ऊपर खनन पर रोक लगाने और उसे प्राकृतिक व ग्रामीण सुरक्षा के तहत संरक्षित करने, खनन क्षेत्र में स्थानीय लोगों को शत-प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित कराने, यमुनापार की औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.