समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक
बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। तहसील परिसर में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाग लेते हुए अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं पर विचार मंथन किया गया। एडवोकेट विनोद जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान तहसील में लंबित कार्यों के अलावा नहर के रास्ते से तहसील पहुंचने वाले मार्ग के बनाए जाने पर विचार मंथन किया गया। कहा कि इस मार्ग के नहीं बनने से उन्हें दिल्ली रोड चौराहा पर जाम से जूझना पड़ता है। इसके अलावा तहसील गेट के बाहर लगने वाले जाम पर भी अधिवक्ताओं द्वारा चिंता व्यक्त की गई। बैठक में भूप्रकाश श्योरान, वीरेंद्र चौहान, ईश्वर सिह, आनंद तोमर, सत्यपाल मान, हरबीर सिंह, राकेश कुमार आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.