छपरा, अप्रैल 7 -- पेज चार की लीड में जोड़ छपरा। दिशा की बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उठाया, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने क्षेत्र की कई विकास योजनाओं पर बात रखी और सभी मे तेजी का निर्देश दिया। विधायक छोटी कुमारी ने भ्रष्टाचार, जल-जमाव और जर्जर भवनों के मुद्दे पर विभाग को घेरा। श्याम चक आरओबी से वैकल्पिक मार्ग,एकता भवन के जीर्णोद्धार, बुडको व नगर निगम के कार्यों की जांच,छपरा के पोखरों को कब्जा मुक्त करने और विधानसभा में गलत जानकारी देने वाले अफसर पर कार्रवाई की भी मांग की। मौके पर विधान पार्षद डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव, सच्चिदानंद राय, डॉ. सुनील कुमार सिंह, विधायक जनक सिंह, मनोरंजन सिंह, विनय कुमार सिंह, सुर...