समस्याओं को जानने के लिए पूर्व सैनिक से किया संवाद
रुद्रपुर, अगस्त 23 -- खटीमा। पूर्व सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी गंभीर सिंह धामी ने रविवार को गौहर पटिया में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। धामी ने कहा कि यह संवाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निदान और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर शिव चंद ने की। यहां हरि खाती, जगत सिंह रावत, महेश चंद, राजेंद्र चंद, कुंडल सिंह महर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.