समस्याओं को गरजे भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ता
कौशाम्बी, मई 16 -- भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक मंझनपुर तहसील परिसर में शनिवार को हुई। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने आवाज बुलंद की। बैठक के बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम मंझनपुर के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मोबीन अहमद को सौंपा। तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गांधी नगर मंझनपुर निवासी सुमन देवी के दरवाजे पर हैंडपंप न होने से ग्रामीणों, मजदूरों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने तत्काल हैंडपंप लगवाने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने गांधी नगर में सुमन देवी पत्नी किशुन के घर तक रास्ता न होने की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.