नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के तकनीकी विश्वविद्यालयों को शोध पत्रों तक सीमित रहने के बजाय शहर की वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने पर जोर देना चाहिए। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को लोक निवास में नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) की छठी कोर्ट बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए।

तकनीकी उपायों का विकास उपराज्यपाल ने कहा कि एनएसयूटी स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, सड़कों की स्थिति और बारिश के दौरान जलभराव जैसी दिल्ली की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी उपाय विकसित करे। इसके लिए विश्वविद्यालय वैश्विक स्तर पर अपनाई जा रही बेहतर तकनीकों का अध्ययन करे और संबंधित विशेषज्ञ एजेंसियों के साथ मिलकर काम करे।

वास्तविक जीवन में उपयोगी परिणाम उन्होंने एनएसयूटी को नगर निगम,...