गाजीपुर, मार्च 25 -- गाजीपुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा नलकूप खंड प्रथम ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान न होने पर अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। संघ मंत्री अभिषेक कुमार राय ने बताया कि पूर्व में 18 फरवरी और 19 मार्च को पत्रों के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। संघ ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार दो अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...