लखनऊ, मई 8 -- व्यापार मंडल ने क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को एसडीएम सरोजनीनगर अंकित शुक्ला को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों में समस्याओं का समाधान शुरू नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। व्यापार मंडल ने ज्ञापन में शहीद पथ से बंथरा बाजार तक स्थायी पार्किंग व्यवस्था, नगर निगम जोन-पांच और जोन-आठ क्षेत्र में पीएनसी द्वारा नाला तोड़े जाने के बाद जलनिकासी व्यवस्था न होना, एनएचएआई के नालों पर अतिक्रमण, वेंडिंग जोन बनाने जैसी मांगें उठाईं। इसके अलावा कानपुर रोड पर बाग नंबर-दो से नादरगंज तक जलभराव की समस्या, नहर पटरी सड़क का पुनर्निर्माण समेत अन्य मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...