सीवान, मई 19 -- सीवान। शिक्षक हितों की आवाज़ डॉ राहुल राज ने सिवान जिले के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षक साथियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा प्राचार्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार एवं समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार संघर्षरत रहेंगे। प्रकाश कुमार सिंह, शिक्षक नेता पंकज कश्यप, पंकज कुमार प्रसाद, आशुतोष शर्मा, डॉ ज्ञान प्रकाश, कृष्ण कुमार, कुमारी सुषमा, विपुल नाथ त्रिपाठी, देवेंद्र यादव, भरत यादव, ओमप्रकाश तिवारी, विधायकर श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक नेता एवं सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...