समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद का समाधान पोर्टल शीघ्र
साहिबगंज, मई 20 -- साहिबगंज। आम लोगों की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद शीघ्र समाधान पोर्टल शुरू करने जा रही है। इसके लिए एक मोबाइल नम्बर जारी किया जाएगा। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को 24 घंटे दर्ज करवा सकते हंै। उपरोक्त जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों की रोजाना समीक्षा होगी। प्राप्त शिकायतों को दो कैटेगरी में बांटा जाएगा। पहले कैटेगरी में वैसी शिकायतें शामिल की जाएगी,जिसे 24 घंटे के भीतर समाधान कर आवश्यक होगा। दूसरे कैटेगरी में वैसी शिकायतों को रखा जाएगा,जिसे 24 घंटे से अधिक समय में समाधान किया जा सकता है। दोनों कैटेगरी वाली शिकायतों के समाधान के लिए नगर परिषद से कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह भी पढ़ें- बिना सहयोग शिविर में आए घर बैठे कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.