मऊ, अगस्त 24 -- मऊ, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जनपद के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को घोसी के लोकप्रिय राजीव राय के प्रतिनिधि को किसानों की गंभीर समस्याओं से संबंधित एक एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समस्याओं के समाधान की मांग की।

किसानों की चेतावनी साथ ही चेतावनी दिया कि यदि किसानों की लंबित और न्यायसंगत मांगों पर केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा शीघ्र ही सार्थक कदम नहीं उठाए गया तो किसान एक बार फिर राष्ट्रव्यापी और तीव्र संघर्ष शुरू करने के लिए विवश होंगे। ​सांसद प्रतिनिधि ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद इस पर उचित स्तर पर चर्चा करने और किसानों की आवाज को उठाने का आश्वासन दिया। ​प्रतिनिधिमंडल ने पत्रक के माध्यम से सांसद को याद दिलाया कि 9 दिसंबर 2021 को ऐतिहासिक किसान आंदोलन के...