फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- कायमगंज, संवाददाता।भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों व आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचकर तहसीलदार को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा गया कि खटिक समाज अनुसूचित जाति में शामिल है, लेकिन तहसील कायमगंज में तहसीलदार व लेखपाल स्तर से जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं, जिससे समाज के बच्चों को पढ़ाई, नौकरी व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। संगठन ने उत्तर प्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह आलू मंडी टैक्स समाप्त करने की मांग की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि जनपद में कई स्थानों पर बिना लाइसेंस के दवाखाने संचालित हो रहे हैं। दौरान किसान ...