गिरडीह, फरवरी 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भाकपा माले गांडेय विधान सभा प्रभारी शंकर पांडेय ने कहा कि बुनियादी समस्याओं के प्रति बजट 2026-27 का रूख अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। झारखंड बजट पर उन्होंने कहा है कि वित्तमंत्री की बजट में गंभीर कमजोरियां नजर आ रही है। झारखंड की ठोस आर्थिक समस्याओं के प्रति बजट का रूख ठंढा है। बजट के आकार में 9 प्रतिशत की वृद्धि अपने-आप में विकास की दिशा नहीं तय करती है। मइयां सम्मान योजना में ठोस वृद्धि का कहीं कोई जिक्र नहीं है। इससे महिलाओं की संख्या में कटौती होगी और नयी मइयांओं को इसमें शामिल करने में दिक्कतें बढ़ेंगी. रोजगार का सवाल भी ऐसा ही एक प्रमुख सवाल है। जिस पर बजट कोई ठोस कदम की ओर इशारा नहीं करता है। मनरेगा खत्म कर विबीग्रामजी योजना लागू करने से राज्य पर 5640 करोड़ बोझ बढ़ने की बात कही है। जीएसटी और अन...